
बिलासपुर : पुराना बस स्टैंड स्थित पान ठेला में आग लगने वाले आरोपी को तारबहर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुराने बस स्टैंड स्थित पान ठेले में 25 दिसंबर की दरमियानी रात ज्ञात लोगो द्वारा आग लगा देने की सूचना मिली थी जिस पर तारबाहर थाना ने तत्काल पेट्रोलिंग मौके पर भेज एवम फायर ब्रिगेड को बुला कर आग पर काबू पाया था।
आग पर काबू पाने के पश्चात आगजनी के कारण का पता लगाने में यह जानकारी सामने आई की दो लड़कों ने जो पान ठेला वाले के पहचान वाले थे, पान ठेला रेगुलर आया जाया करते थे, सामान लेने देने की बात पर पान ठेला में आग लगाया गया है।
प्रार्थी आशीष कछुआहा पिता गणेश निवासी निराला नगर बिलासपुर की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के निर्देशानुसार, अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन मे एक आरोपी निखिल कश्यप लक्ष्मीनाथ कश्यप उम्र 25 वर्ष, कश्यप कॉलोनी,बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था दूसरा आरोपी फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
आरोपी – संत कुमार तिवारी उर्फ संतु तिवारी पिता मनोज तिवारी उम्र 23 वर्ष पता- तिफरा बाजार महादेव चौक के सामने थाना सिरगिट्टी, जिला- बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, उपनिरीक्षक मिलन सिंह, आरक्षक संदीप शर्मा का योगदान रहा।