
बिलासपुर : लिंगियाडीह रोड ,करताल पेट्रोल पंप का बाजू में निर्माणाधीन मकान के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर से 08 जनवरी की रात्रि 08:30 बजे से 09.01.2023 के सुबह 08:10 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का शटर को फैला कर अंदर घुसकर मंदिर में रखे दान पेटी , बिजली सामान व सबमर्सिबल पंप के चोरी कर ले गया था।जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी विशाल भारत निवासी दयालबंद, बिलासपुर द्वारा दर्ज कराई गई थी ।
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा थाना द्वारा अज्ञात आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी जो विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर अपोलो चौक के पास से गोवर्धन निषाद उर्फ टेगनू पिता स्व. विष्णु निषाद उम्र 21 साल साकिन पुराना लिंगियाडीह माता चौरा के पास थाना सरकंडा बिलासपुर (छ.ग. ) को पकडकर पूछताछ किया गया।
जो घटना दिनांक को उक्त मंदिर से चोरी करना स्वीकार किया आरोपी निशानदेही पर चोरी गये नगदी रकम 3421 रूपये दान पेटी व सबमर्सिबल पंप कुल कीमती 17000 रू को बरामद किया गया है आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी –
1. गोवर्धन निषाद उर्फ टेगनू पिता स्व. विष्णु निषाद उम्र 21 साल साकिन पुराना लिंगियाडीह माता चौरा के पास थाना सरकंडा बिलासपुर( छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय अशफाक अली राहुल सिंह मिथलेश सोनी अविनाश कश्यप, भागवत I चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। I
“