Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : बिलासपुर पुलिस को मिली दोहरी सफलता, पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार, वही जांच के दौरान एक अन्य अपराध के दो अपराधी भी पकड़ाए

बिलासपुर : जिले की पुलिस को एक और गोलीकांड के अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

बिलासपुर जिले में कुछ दिनो से लगातार बड़े वारदात हो रहे है लेकिन पुलिस की टीम उन सभी बड़े वारदातो का पर्दाफाश कर अपराधियों को पकड़ने में अपनी सफलताएं हासिल की है, आज फिर एक बार कोटा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने की नियत से गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है।

पुष्कर पेट्रोल पंप का पर 03 जनवरी की रात्रि करीब 08:00 बजे एक मोटर सायकल में तीन नकाबपोश व्यक्ति पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के बहाने आये और रेकी कर पुनः कुछ मिनट में लौटकर तीनो नकाबपोश व्यक्तियो में से एक स्पलेडर मोटर सायकल में तेजी से पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर बन्दुक से गोली चला कर कैशियर से नगदी रकम लूटने का असफल प्रयास किया गया था । जिसकी रिपोर्ट पेट्रोल पंप के मैनेजर कोमल पात्रे द्वारा कोटा थाने में दर्ज कराई गई थी।

उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश में अति0पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल , अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में तत्काल 15 सदस्यीय टीम गठित कर आरोपियों के धरपकड़ हेतु तत्काल सभी थाने क्षेत्र में नाकेबंदी किया गया।

बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों की पतासाजी किया गया। आरोपियों की पतासाजी हेतु कोटा, तखतपुर, रतनपुर, लोरमी, जूनापारा, बेलगहना, गौरेला-पेण्ड्रा के लगभग 300 गांव में आरोपियों के संबंध में पतासाजी की गई तथा लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया व 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई।

आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी एवं घटना स्थल पुष्कर पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों द्वारा पहने जैकेट व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार प्रचारित किया गया।

इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि प्रचारित किये जा रहे उक्त जैकेट पहना हुया व्यक्ति सरकण्डा अटल आवास, मुरूम खदान में रहता है, जो ऑटो चलाने का काम करता है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर बताये गये संदेही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में शामिल अन्य 02 व्यक्ति शेख मुस्तफा एवं अब्दुल खान निवासी मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा का बताया जिस पर अन्य दोनो आरोपियों का पतासाजी कर हिरासत में लिया गया आरोपियों से बारीकी से पूछताछ किया गया जिन्होंने बताया कि घटना का आरोपी अब्दुल इरसान जो मूलतः घौलपुर राजस्थान का रहने वाला है जिसका रिस्तेदार शेख मुस्तफा के घर रिस्तेदारी में आने के दौरान देशी कट्टा के संबंध में बताने पर शेख मुस्तफा द्वारा उक्त देशी कट्टा को अब्दुल इरसान के साथ धौलपुर जाकर देशी कट्टा को लाना और तीनों आरोपियों द्वारा मिलकर लूट की योजना बनाना बताया गया तथा कोटा की घटना के पूर्व दिनांक 27.12. 2022 को दो आरोपियों शेख इरसान एवं शेख मुस्तफा के द्वारा थाना कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह अंडरब्रिज के पास स्टेशन मास्टर के सिर में कट्टा अड़ाकर उसके मोटर सायकल स्पलेण्डर सीजी 10 एन.ए. 9783 एवं नगदी रकम तथा मोबाईल को लूट करना बताया उसके बाद उसी लूट के मोटर सायकल को काले रंग से पेन्ट कर नंबर प्लेट को निकाल कर दिनांक 03.01. 2023 को तीनों आरोपियों द्वारा लूटपाट करने के इरादे से कोटा क्षेत्र में जाना और रात्रि करीब 08:00 बजे कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में जाकर लूट के इरादे से गोली चलाना और कैशियर से नगदी रकम लूटने का प्रयास किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना में असफल होने से अन्य घटना कारित करने की योजना बना रहे थे एंव पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सीसीटीव्ही फुटेज को प्रचारित किया जा रहा था जिससे बचने के लिए आरोपियों द्वारा मो.सा. के रंग रूप में परिवर्तन कर मो.सा. को छिपा दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम :

1. अब्दुल इरशान पिता अब्दुल रसीद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दुलकोट थाना नियानगंज जिला धौलपुर राजस्थान हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.।

2. शेख मुस्तफा पिता शेख रोशन उम्र 25 वर्ष निवासी स्थाई पता संजय नगर तालापारा हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.।

3. अब्दुल खान पिता खलील खान उम्र 26 वर्ष निवासी स्थाई पता संजय नगर तालापारा हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग. ।

जप्त सामग्री :

आरोपियों के कब्जे से 01 नग 315 बोर का देसी कट्टा, 01 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग खाली खोखा, व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया है।

पुलिस को मिली एक और सफलता :

इस दौरान बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध लोगो से पूछताछ जारी रहा तभी सिटी कोतवाली थाने में हत्या एवं हत्या के प्रयास के लम्बे समय से फरार आरोपी जलील खान एवं अलताफ खान भी गिरफ्त में आ गये और पुलिस को उसे भी गिरफ्तार करने ने बड़ी सफलता हासिल हुआ।

पुलिस टीम के सदस्यों के नाम :

सम्पूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रभाकर तिवारी, सउनि कठौतिया, प्र.आर. बलवीर सिंह, देवमुन पुहुप, नीलाकर सेठ, आरक्षक दीपक उपाध्याय, दीपक यादव, गोविंद शर्मा, सत्या कुमार पाटले, निखिल जाघव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, आशीष वस्त्रकार एवं थाना कोटा की पूरी टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही।