
बिलासपुर : राजीव युवा मितान क्लब के जिलाध्यक्ष शिबली मिराज खान द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नगर निगम बिलासपुर जोन क्र.08 के वार्ड नंबर 59 शहीद मंगल पांडेय नगर में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया ।
जिसमे वार्ड अध्यक्ष – नंद कुमार तिवारी उपाध्यक्ष- गंगा राम धुव्र, सचिव – गुलनाज खान, कोषाध्यक्ष – अभिषेक यादव, सह सचिव- मालती गोस्वामी एवम अन्य 06 लोगो को सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष – नंद कुमार तिवारी वार्ड में युवाओं में काफी सक्रिय व लोक प्रिय माने जाते है, वार्ड के कार्यों में लगातार सक्रिय रहकर आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने वे सदैव तत्पर रहते है, निश्चित ही उनकी इस नियुक्ति से वार्ड में कांग्रेस को फायदा होगा, उनकी इस नियुक्ति पर वार्ड वासियों में बेहद उत्साह है सभी ने उनको बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।