Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाई “कोडिन सिरप” का जखीरा पकड़ा, 100 कार्टून नशीली दवाएं जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए है,आरोपी चेन्नई से लाकर शहर में खपाते थे।

बिलासपुर : बाहर के प्रदेश से भारी मात्रा में नशीली दवाओं को ला कर शहर में बेचने वाले एक गिरोह को सिविल लाइन पुलिस द्वारा पकड़ा गया है जिनके पास से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख बताई जा रहा है।

एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने उक्त मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि आरोपियों के द्वारा 100 कार्टून नशीली दवाएं मंगाये गए थे जिसे राहुल ट्रांसपोर्टर से एक- एक, दो- दो करके बेचा जा रहा था।

आरोपियों द्वारा पहले ग्राहक तलाश की जाती थी फिर उसे नशे का सामान एक – एक कर गोडाउन से भेजा जाता था.शेष कार्टून छुपाकर गोडाउन में रख लिया जाता था. इस अवैध नशीली दवाओं को लाने ले जाने के लिए आरोपी बिना नंबर वाली एक स्प्लेंडर मोटरसाइकल का स्तेमाल करते थे, सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक सरफराज की सूचना तंत्र से इस कार्यवाही को अंजाम देने में बड़ी सफलता हासिल की ,जिसकी जानकारी के बाद रेड कर इन आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को पहले भी बिक्री करते रंगे हाथो घटनास्थल पर रेड करके पकड़ा गया था. बाद में उसके मेमोरांडम कथन आधार पर अन्य आरोपी तक़ पुलिस पहुंच सकी.

आरोपियो ने कहाँ से ये अवैध नशे की सिरप मंगाई, उसके लिए पूछताछ विस्तृत कि गई है, जिसमे चेन्नई से तार जुड़े होने की जानकारी हाथ लगी है।

•आरोपीयों के नाम

(1) .महेंद्र साहू पिता किशन साहू पेण्ड्री, जांजगीर.(डीलर मुख्य आरोपी )

(2) .सत्यनारायण अग्रवाल पिता बजरंग लाल ससहा पामगढ, जांजगीर (वितरण करने वाला आरोपी )
(3) .रोशन लाल मिश्रा पिता बद्री खुशीविहार कॉलोनी, तिफरा सिरगिट्टी (ट्रांसपोर्टर, बीच बीच में आरोपिओ को सप्लाई करता था )
(4) .राजकुमार केवट पिता दुखीराम ससहा पामगढ (मुख्य आरोपी का सहयोगी, ग्राहकों को वितरण )

घटनास्थल-
महाराणा प्रताप चौक पास, व्यापार विहार रोड, बिलासपुर.

जप्ती-

8400 नग कोरेक्स ( chlorpheiramine maleate codeine phosphate syrup maxcoff syrup) सिरप की अवैध बड़ी मात्रा 70 कार्टून पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।
जिसकी कीमत लगभग 14 लाख बताई जा रही है ।

सराहनीय योगदान

उक्त प्रकरण में सिविल लाइन थाना प्रभारी परवेश तिवारी, एसआई खरे, एएसआई मनहर , आरक्षक सरफराज, देवेंद्र दुबे,राजेश नारंग, विकास यादव आदि पुलिस कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।