Loading ...
राजनीति

शा.हायर सेकंडरी स्कूल लाखासार के 54 छात्राओं को ‘ सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत’ विधायक डॉ रश्मि आशीष सिंह ठाकुर के द्वारा साइकल प्रदान किया गया ।

तखतपुर : विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के शा. हायर सेकंडरी स्कूल लाखासार में शासन के महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत 54 छात्राओं को सायकल वितरण मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक डॉ रश्मि आशीष सिंह ठाकुर के द्वारा प्रदान किया गया ।

विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा – इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटियो के लिए यह योजना एक बडा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है।

कार्यक्रम में ग्राम सरपँच ने शाला की उपलब्धियों व भविश्य की कार्ययोजनाओं को भी सामने रखा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के अध्यक्ष राजू साहू जी ,अलख निलमर्कर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति लाखासार, ग्राम सरपँच प्रमोद शर्मा,गुलजारी केशरवानी,हरिराम साहू,राधेश्याम सूर्यवशी,केजाराम साहू ,तामेश्वर साहू,नन्दकुमार, तामेश्वर एवम शाला प्राचार्य सहित स्टॉप उपस्थित रहे।