Loading ...
क्राइमबिलासपुर

नशीली दवाई बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे, आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफतार

बिलासपुर : सरकंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए छठ घाट के पास कफ सिरप रखकर ग्राहक तलाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सरकंडा पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजकिशोर नगर छठघाट रोड किनारे एक व्यक्ति अपने अवैध रूप से कफ सिरफ रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना पर रेड की कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 24 नग अवैध कफ सिरफ जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफतार किया गया है ।

आरोपी का नाम व पता : 1. रूपेश निडजक पिता मनहरण निडजक उम्र 26 साल साकिन मोहल्ला मस्तूरी बिलासपुर (छ.ग)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह उनि. एम. डी. अनंत, प्र. आर. प्रमोद सिंह आरक्षक अशफाक विनोद यादव,असफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश ” कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।