Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : गुमशुदा नाबालिक बच्ची को 2000 किमी. जा कर सरकंडा पुलिस ढूंढ निकाली, अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिवार वाले हुए गदगद ,सरकंडा टीआई का माना आभार

बिलासपुर : नाबालिक बच्ची को सरकंडा पुलिस ने 2000 किलो मीटर तक का सफर महज 2 दिनो में तय कर नाबालिक बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके परिवार वालो को सौपी।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग की मॉ द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताये कही चले जाने और वापस घर नही आने पर अपहरण की शंका पर थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना सरकंडा में गुम इंसान एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की सूचना जिले के श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) , अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार को दी गई।

उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर नाबालिग लडकी की पतासाजी हेतु लगाया गया था जो नाबालिग के दरभंगा बिहार में होने की जानकारी मिलने पर महज दो दिवस के भीतर करीब 2000 किमी. का सफर तय कर ग्राम हरच्चा जिला दरभंगा बिहार से सकुशल बरामद किया जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि. दिनेश तिवारी, प्र. आर. विकास सेंगर, म.आर. जिज्ञासा कौशिक का विशेष योगदान रहा ।