Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की “निजात अभियान” के तहत अवैध गांजा बेच रहे 03 आरोपियो को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : “निजात अभियान ” के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा पूरे जिले में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा गया है ,इसी अभियान के तहत सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल जोड़ा शाह द्वारा बड़ा अभियान चलाते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है, बुधवार को 03 आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सी.एस.पी. (सरकंडा ) श्रीमति पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री फैजुल होदा शाह के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास खमतराई सरकंडा बिलासपुर से आरोपी शंकर गौरहा, बम्हर मंदिर चांटीडीह के पास से आरोपी शिवम सोनी तथा लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा से आरोपिया श्रीमती राधा राजपूत द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपियो को पकड़ा गया। जिनकी तलाशी दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 01 किलो 200 ग्राम, 01 किलो 100 ग्राम तथा 01 किलो 160 ग्राम कुल 3 किलो 460 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपियों के नाम – 1. शंकर गौरहा पिता सूरज गौरहा उम्र 24 साल साकिन अटल आवास खमतराई थाना सरकंडा बिलासपुर( छ.ग.)

2. शिवम सोनी पिता स्व. गोपीनाथ सोनी उम्र 22 साल साकिन बम्हर मंदिर के पास चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.)

3. श्रीमती राधा राजपूत पति पीला राम राजपूत उम्र 52 साल साकिन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उनि. सत्यनारायण देवांगन, सउनि देवेन्द्र तिवारी, सउनि जीवन जायसवाल म.प्र. ,आर. संगीता नेताम, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।