
बिलासपुर : श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के एक दिन पूर्व भव्य विशाल, ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गयीं।
जिसमे हजारों की संख्या में माताएं, बहने और श्रद्धालु शामिल हुए।

यह कलश यात्रा जगन्नाथ मंगलम शिव टाकीज चौक से प्रारंभ हो कर टैगोर चौक, पुराना हाई कोर्ट रोड, जूना बिलासपुर, हटरी चौक, कोतवाली चौक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में जा कर समाप्त हुई।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आयोजन समिति के सदस्य रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि ,गोपाल शर्मा, सुनील सोथालिया, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, दीपक सिंह ठाकुर, महर्षि बाजपाई, देवेश खत्री ,रोशन सिंह एवम शहर के नागरिकगण बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विश्वप्रसिद्ध कथावाचक प. विजय कौशल जी महाराज के मुखबिन्दु से श्रीराम कथा 11 फरवरी से 19 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में चलेगी।