Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सट्टेबाज विक्की छाबड़ा एवम सचिन नारायणी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले की कमान सम्हालते ही कह दिया था की अपराध पर जीरो टॉलरेंस रहेगी । जिनका असर धीरे धीरे अब पूरे जिले में दिखाई देने लगा है।

जाने माने सट्टा किंग विक्की छाबड़ा एवम सचिन नारायणी को तारबाहर पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया है। ये दोनो आरोपियों द्वारा शहर के अलग अलग क्षेत्रो में काफी समय से सट्टा का कारोबार बड़े आराम से चलाया जा रहा था और पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी लेकिन नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर तारबाहर थाना के प्रभारी मनोज नायक द्वारा इन पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

1.अपराध क्रमांक- 44/23

धारा – 4(क) जुआ एक्ट
आरोपी – सचिन नारायणी पिता अशोक नारायणी उम्र 30 वर्ष पता मंदिर चौक सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा थाना सिविल लाइन
जब्ती– कागज में लिखा सट्टा पट्टी अंक नकदी रकम ₹810
घटनास्थल – व्यापार विहार बड़ी पार्किंग पानी टंकी के पास.

2.अपराध क्रमांक- 45/23

धारा – 4(क) जुआ एक्ट
आरोपी – विक्की छाबड़ा पिता पूरण लाल छाबड़ा पता स्मृति वन के सामने राजकिशोर नगर थाना सरकंडा
जब्ती- कागज में लिखा सट्टा पट्टी अंक नकदी रकम ₹420
घटनास्थल – व्यापार विहार बड़ी पार्किंग पानी टंकी के पास