Loading ...
क्राइमबिलासपुर

निजात अभियान : 06 किलो अवैध गांजा के साथ 04 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

बिलासपुर : अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफतार किया है।

जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि 10 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ महिला पुरूष चिल्हाटी मोड़ के पास गांजा बिकी हेतु ग्राहक का तलाश कर रहे हैं, उक्त सूचना से श्रीमान् अति. अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (सरकंडा ) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया।

उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सरकंडा श्री फैजुल होदा शाह के हमराह चिल्हाटी मोड़ में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली गई जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 6 किलो 100 ग्राम गांजा किमती करीब 63000/- रू. जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध 20बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

जप्त सामग्री :

इस कार्यवाही में 1 प्रकरण में 04 आरोपीयों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पुलिस ने जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

आरोपीयों के नाम –

1. भागीरथी सिदार पिता स्व. मंगल सिदार उम्र 53 वर्ष ।

2. श्रीमति प्रीतम सिदार पति भागीरथी सिदार उम्र 51 वर्ष ।

3. अनामिका सिदार पति धनसिंह सिदार उम्र 19 वर्ष ।

4.धनकुमारी मरावी पति लव कुमार उम्र 21 वर्ष ।

उक्त सभी आरोपी निवासी- ग्राम खाड़ा थाना सीपत,बिलासपुर ।

विशेष योगदान –

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि प्रदीप यादव, म.प्र.आर. संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, असफाक अली, का विशेष योगदान रहा।