
बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की मिली रक्तरंजित लाश की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल किया है, अवैध कबाड़ के कारोबार में शामिल दो दोस्तो ने पुलिस में शिकायत की डर से भयभीत हो कर उक्त अपराध को अंजाम दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कल 13 फरवरी को थाना मस्तूरी में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मस्तूरी के शराब मट्टी के आगे डुडीनार द्वार में नहर किनारे गड्ढा में सुबह करीब 9:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है सूचना तस्दीकी हेतु मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर मौका तस्दीक किया गया मौके पर करीब 30 वर्षीय अज्ञात एक पुरुष का शव खुन से लथपथ मिला जिसके शरीर पर कई जगह जोट के निशान थे शव को देखकर प्रथम दृष्टया का अज्ञात व्यक्ति का हत्या होना प्रतीत हो रहा था।
हालात को देखते हुए थाना प्रभारी मस्तूरी के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा को घटना से अवगत कराया गया जिस पर जिला के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए अज्ञात शव की पहचान एवं अज्ञात आरोपीयों की धरपकड़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, एसीसीयू टीम डाग स्क्वायड टीम, फॉरेंसिक टीम बिलासपुर को तत्काल घटना स्थल मस्तुरी खाना किया गया इस दौरान मस्तूरी स्टाफ के द्वारा घटना स्थल को चारों तरफ से सील कर सुरक्षित रखा गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, एसीसीयू टीम, डाग स्क्वायड टीम फॉरेंशिक टीम बिलासपुर के घटना स्थल पर पहुंचे पर मृतक के बैग की तलाशी ली गई जिसमे जमीन संबंधी बहुत सारे दस्तावेज के साथ-साथ नरेश सिंह एवं मंजू सिंह के नाम से दो आधार कार्ड एवं पेन कार्ड मिला। जिसमें पता वार्ड नंबर 30 ठाकुरदेव मंदिर के पास फजलवाड़ा, गांधी चौक बिलासपुर लिखा था एवं एक अन्य दस्तावेज आधार कार्ड मे पता परिवर्तन फार्म मिला था जो दिनांक 09.02.2023 को जारी हुआ था जिसे वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर बिलासपुर के द्वारा सत्यापित किया गया था तथा उस फार्म पर उल्लेखित मोबाईल नंबर से संपर्क कर मृतक के पहचान के बारे मे पूछताछ किया गया जिस पर पता चला कि उक्त फार्म में उल्लेखित नाम मंजू सिंह मृतक की मा है एवं वर्तमान में ये लोग विवेकानंद कालोनी मोपका सरकण्डा में निवासरत है ।
तब मृतक की पहचान सुनिश्चित करने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा के द्वारा सीएसपी सिविल लाईन आईपीएस प्रशिक्षु संदीप पटेल एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मोपका को विवेकानंद कालोनी मोपका रवाना किया गया।
इसी दौरान पुनः वार्ड के 33 गांधी नगर के पार्षद से फोन पर मृतक के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई जिस पर उनके द्वारा मृतक के मामा तमेश सिंह ठाकुर का मोबाईल नंबर दिया गया जिस पर तत्काल संपर्क कर मृतक की हुलिया बता कर मृतक के संबंध में पूछताछ किया गया जिस पर पता चला कि उनका भांजा अनिश सिंह ठाकुर का मोबाइल नंबर कल से बंद आ रहा है तथा उनका कोई अता पता नही चल रहा है तब मृतक के मामा उमेश सिंह ठाकुर को मृतक का फोटो भेजकर पहचान कराई गई फोटो को देखकर मृतक के मामा तत्काल अपने भांजे के रूप में पहचान कर मौका घटना स्थल के लिये अपने परीजन के साथ रवाना हुए। मृतक की पहचान होते ही मृतक की पहचान की सूचना श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर का दी गई तथा उनसे अज्ञात आरोपीयों की धरपकड़ हेतु दिशानिर्देश प्राप्त कर घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में डाग स्वाउर्ड टीम की मदद से अज्ञात आरोपीयों का पिछा /पता तलाश किया गया तथा आसपास क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया व साथ साथ थाना मस्तूरी एसीसीयू टीम के द्वारा लोकल मुखबीर सूचना के माध्यम से मृत्तक घटना के पूर्व किन-किन लोगो से मिला कहाँ कहाँ गया की जानकारी ली गई इसी दौरान पता चला कि मृतक दोपहर से शाम तक थाना सिटी कोतवाली में गिरफ्तार हुए कबाडियों को छुडाने थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित था जो करीबन 6.00 बजे थाना से निकला था।
लोकल मुखबीर, एसीसीयू टीम एवं थाना मस्तूरी स्टाफ की टीम लगातार अथक प्रयास से पता चला कि मृतक अनिश सिंह ठाकुर अपने दोस्त निकेश कौशिक निवासी तेलीपारा बिलासपुर की पल्सर बाईक को मांग कर कही गया था तब श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) के निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप आर्या ने अपने टीम के साथ निकेश कौशिक निवासी तेलीपारा से संपर्क कर पूछताछ किया जिस पर निकेश कौशिक ने बताया कि मृतक अनिश सिंह उसका दोस्त है जो दिनांक 12 फरवरी की शाम करीबन 6.30 बजे उसके पास आकर उसका पल्तर मोटर सायकल मांगा तो उसके द्वारा कहाँ जा रहे हो पुछने पर बताया था कि वह अपने दो दोस्त शिव और अरमान को लाने मस्तूरी जा रहा है। तब वह उसका मोटर सायकल उसे दे दिया था। तब थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा शिबू खान व अरमान खान को तलब कर कोतवाली थाना लाया गया जहां से प्रारंभिक पूछताछ उपरांत अग्रीन पूछताछ करने हेतु दोनों को थाना मस्तूरी ले जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) के नेतृत्व में थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक प्रकाश कांत व एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव ने शिबू और अरमान से सख्ती से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर दोनो आरोपी टुट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिये।
दोनों आरोपियों से हत्या के कारण पूछने पर बतायें कि दोनो आरोपी अवैध कबाड का काम करते है। दिनांक 12.02.23 को बिलासपुर में अवैध कबाडियो के खिलाफ कार्यवाही चल रही थी तो दोनों पकड़ाने के डर से करीब 1.00 बजे दोपहर को मस्तूरी में आकर लूकछिप रहे थे। मृतक काफी दिनों से दोनों को धमकी देता था कि उन दोनों को झूठी केस में जेल भेजवा कर उनके घर को कब्जा कर लेगा जिससे दोनो परेशान थे दिनांक 12.02.23 को भी मृतक ने ये दोनों से फोन कर बिलासपुर आने के लिये दबाव बना रहा दोनों को लगा कि मृतक दोनों को बिलासपुर बुला कर दोनों के अवैध कबाड़ के बारे मे पुलिस को बताकर पुलिस में पकड़वा कर उनके घर को कब्जा करने के फिराक में है अतः दोनों ने मिल कर मृतक अनिश सिंह को हमेशा के लिये रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और आपराधिक षडयंत्र कर तक को अकेले बिलासपुर से मस्तूरी बुलाकर अपने बताये अनुसार सुनसान जगह में दोनों ने मिलकर मृतक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एवं मृतक के सर को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिये है तथा मृतक के दोनो मोबाईल को तोड दिये है व साक्ष्य छुपाने के लिये घटना में प्रयुक्त चाकू तथा तोड़े हुए मोबाइल को घटना स्थल से करीब 7 किमी0 दूर हाईवे किनारे दर्री घाट के झाड़ी में फेक दिये है मृतक के मोटर सायकल को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में बुधवारी बाजार के पीछे गली में खड़ा कर लॉक करके छोड़ दिये है।
थाना मस्तूरी के द्वारा आरोपीयों के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त बाबू मृतक का टुटे हुए मोबाईल व बाईक को जमा किया गया है एवं दोनो आरोपीयों को गिरफतार कर लिया गया है जो रिमाण्ड हेतु मान्नीय न्यायायल पेश की जाती है
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, सीएसपी सिविल लीईन श्री संदीप पटेल, थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक प्रकाश कांत एसीसीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप आर्या, पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक राजसिंह महिलांगे, थाना मस्तूरी से सउनि हेमंत पाटले, सउनि राजेश सिंह, प्रआर सुबंध साय सिदार, प्रआर बलबीर सिंह एवं एसीसीयू की टीम डाग स्क्वॉड की टीम का विशेष योगदान रहा।