Loading ...
क्राइमबिलासपुर

निजात अभियान : सरकण्डा पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने वाले 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है

बिलासपुर : जिले को नशामुक्त बनाने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करते हुए सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर डीएलएस कालेज चौक के पास बुलेट गाड़ी के हैण्डल में गांजा रखकर ग्राहक का तलाश कर रही आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष साहू उर्फ डैनी को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 3 किलो 900 ग्राम गांजा किमती करीब 39000/- रू. एवं बुलेट वाहन क्रमांक CG 10 AX 5974 जप्त किया गया, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार मुखबीर से सूचना मिला कि ईरानी मोहल्ला चांटीडीह में एक महिला पानी टंकी के पास रोड में बैठी है जो सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है, उक्त सूचना पर तस्दीक करते हुये विधिवत् एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपिया उमा साहू को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 544 ग्राम गांजा किमती करीब 20000/- रू. जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपीयो के नाम -1. संतोष साहू उर्फ डैनी पिता ढेलू साहू उम्र 52 वर्ष निवासी अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास सरकण्डा ।2. उमा साहू पति डैनी उर्फ संतोष साहू उम्र 49 वर्ष निवासी डीएलएस कॉलेज के पास अशोक नगर सरकण्डा ।

विशेष योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि राकेश टाण्डे, म.प्र. आर. संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, असफाक अली का विशेष योगदान रहा।