Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

मां गायत्री की वेदमंत्रों के साथ निकली कलश यात्रा, हजारों युवतियां पीली साड़ी पहन कर कलश यात्रा में हुई शामिल, फूल वर्षा कर कलश यात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत

बिलासपुर : सुंदर, मनमोहक झाकियों के साथ गायत्री परिवार की कलश यात्रा गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गो से निकली। हजारों की संख्या में युवतियां इस कलश यात्रा में पीली साड़ी पहन कर शामिल हुई। कलश यात्रा जहां जहां से गुजरी लोग फूलो की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

गायत्री परिवार की ओर से 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ इमलीभाठा, बंधवापारा, सरकंडा में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित है, जिसमें प्रज्ञा पुराण कथा के साथ ही साथ निशुल्क दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार, यज्ञों पवित ससकर, मुंडन सस्कर,विवाह संस्कार आदि कार्यक्रम होंगे ।

कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के डॉ शिवानंद साहू, गोरा प्रसाद साहू,चंद्रभान मोर्या शामिल होंगे जिनके द्वारा विभिन्न संस्कार निशुल्क कराए जायेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक लखन श्रीवास, धन साय बैगा, बीआर ध्रुवे, सुरेंद्र गुप्ता, एसपी चौहान, राम कुमार श्रीवास, सावित्री गड़ेवाल, रीना आदि इस पूरी त्यौरी में जोर शोर से जुटे हुए है।