
बिलासपुर : सर्जिकल कार्यों में उपयोग लाये जाने वाले सामानो के विक्रेता कंपनी मेडस्मार्ट लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड भुवनेश्वर,ओडिशा को 01 करोड़ 04 लाख का चूना लगाने वाले 03 आरोपीयों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जे रामकुमार पिता स्व. जे. बी. रमाणैया मैनेजर ऑपरेशन मेडस्मार्ट लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड भुवनेश्वर, ओडिशा ने दिनांक 07.09.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी कम्पनी का मुख्य व्यवसाय सर्जिकल कार्यों में उपयोग लाये जाने वाले सामान जैसे ग्लोब्स, मारक, आई.वी.पलूईड, कॉटन, सिरिंज, नीडिल आदि को सीधे उत्पादक एवं अधिकृत वितरक से खरीद कर विभिन्न अस्पतालों में सप्लाई का काम करती है जिसकी ऑफिस राजकिशोर नगर एवं गोदाम अमोला दिला कालोनी सीपत रोड मोपका बिलासपुर में भी है।
जिसका अनुबंध अपोलो हॉस्पिटल एवं अपोलो फार्मेसी से है, बिलासपुर स्थित ऑफिस में 5 कर्मचारी कार्य करते हैं जिसका एग्जीक्यूटिव लोकेश्वर सिंह है, जिसके द्वारा कंपनी के द्वारा सप्लाई किये जाने वाले सभी सामानों को लाकर रखना एवं उसको सप्लाई करना एवं इस सभी कार्यों पर पूरा नियंत्रण रखना है, जो वर्ष 2019 से अपोलो हॉस्पिटल को खरीददार बताकर उसके नाम से बिल बनाकर खुले बाजार में बिकी करने लगा तथा प्राप्त पैसों का स्वयं उपयोग करने लगा साथ ही उक्त सामान के बिल के बदले अन्य सामान की एन्ट्री कर देने कारण लेखा पुस्तकों में उक्त अंतर तत्कालिक रूप से उजागर नहीं हो सका।
इस प्रकार लोकेश्वर सिंह फर्जी रसीद बनाकर एवं कंपनी के कार्य में गड़बड़ी कर कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाना शुरू किया। कोरोना काल के कारण वर्ष 2019-2020 में ऑडिट नहीं हो सका जिसका फायदा उठाते हुये लोकेश्वर सिंह द्वारा कंपनी को पहुंचाये गये आर्थिक क्षति की जानकारी नहीं हो सकी, वर्ष 2020-21, एव 2021-22 में कम्पनी का ऑडिट होने पर ज्ञात हुआ कि लोकेशर सिंह द्वारा कम्पनी को 1 करोड 4 लाख रूपये का आर्थिक क्षति पहुंचाया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिख गया।
प्रकरण में आरोपी लखेश्वर सिंह की लगातार पता तलाश की जा रही थी. प्रकरण गंभीर किस्म का होने से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया जो आरोपी लोकेश्वर सिंह को शरहदी क्षेत्र कोरबा, जांजगीर में लुक छिप रहा था, जो आरोपी थाना पत क्षेत्र में आने संबंधी जानकारी मिलने पर मामले की सूचना श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा इस गंभीर मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशत किया गया, जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी लोकेश्वर सिंह को थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत ग्राम पीपरा से पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुये कम्पनी के सामान को रायपुर निवासी दीपक दानवानी एवं हरिश दानवानी के पास बिकी करना एवं रकम का स्वयं उपयोग करना बताया।
जिसके मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी के मोटर सायकल, लैपटॉप, जमीन खरीदी संबंधी दस्तावेज जप्त किया गया एवं आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर अन्य आरोपी दीपक दानवानी एवं हरिश दानवानी का पता तलाश किया गया जिन्हें भिलाई एवं रायपुर से गिरफ्तार किया एवं उनके बैंक एकाउण्ट होल्ड करने पत्राचार की गई है. आरोपियों को आज दिनांक को न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
01.लोकेश्वर सिंह ठाकुर पिता राम निहोर सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी पिपरा थाना सीपत हा.मु. नवा अंजोर सेंटर गली पोस्ट ऑफिस के सामने देवरीखुर्द
थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(मुख्य आरोपी)
02.दीपक दानवानी पिता स्व. ताराचंद दानवानी उम्र 42 वर्ष निवासी सेक्टर 03
सदू शिव इन्क्लेव म.नं. 13 विधानसभा रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.)
03.हरिश दानवानी पिता स्व. ताराचंद दानवानी उम्र 38 वर्ष निवासी सेक्टर 03 सड्डू शिव इन्क्लेव म.नं. 13 विधानसभा रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्त सामग्री :
नग मोबाईल, एक लैपटॉप, एक बाईक व मकान रजिस्ट्री के दस्तावेज।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री फैजुल होदा शाह, उप निरी. बी.आर. सिन्हा, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र.आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल, विवेक राय का विशेष योगदान रहा।