
बिलासपुर : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC ) ने अपने एआईसीसी डेलीगेट की सूची में शहर के कद्दावर कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव को शामिल किया है।
रविवार को एआईसीसी ने अपने 53 डेलीगेट्स की सूची जारी की है जिसमे बिलासपुर के कद्दावर कांग्रेस नेता एवम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के चैयरमैन अटल श्रीवास्तव को शामिल किया है।
एआईसीसी की डेलीगेट्स की सूची में अटल श्रीवास्तव का नाम शामिल किए जाने पर बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,अरपा बेसिन प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सदस्य महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, शहर महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।