Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व.उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का धूमधाम से उद्घाटन सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान में आज हुआ।यह इस प्रतियोगिता का 11वाँ वर्ष है प्रत्येक वर्ष के साथ बढ़ती हुई इस प्रतियोगिता की प्रसिद्धि ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बना लिया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मुख्यअतिथि, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह अध्यक्ष, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह अति विशिष्ट अतिथि,भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,फील ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा,पार्षद विजय ताम्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कहा मैं विगत ग्यारह सालों से इस प्रतियोगिता में आ रहा हूं इस प्रतियोगिता ने प्रत्येक वर्ष अपने स्वरूप को बड़ा किया है और आज इस प्रतियोगिता ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बना लिया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता ने सफलता की अलग ऊंचाइयों को छुआ है,इस आयोजन के प्रमुख ईशान भंडारी समेत पूरी आयोजन समिति को बधाई देते हुए उन्होंने आगे और भी वृहद स्तर पर इस आयोजन को पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा की खिलाड़ियों एवं दर्शकों के साथ साथ हमें भी इस प्रतियोगिता का बेशबरी से इंतजार रहता है।इस प्रकार की खेल प्रतिभाओं को देखना एक रोमांचक अनुभव रहता है इस आयोजन में क्रिकेट से जुड़ी जिन छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है अत्यंत सराहनीय है।

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भारत माता की जय के साथ अपना उदबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मैं इस मैदान के लिए अमर अग्रवाल जी को धन्यवाद देता हूं। कि उन्होंने अपने मंत्री रहने के कार्यकाल में मेरे विधानसभा में इतने अच्छे और व्यवस्थित निर्माण करवाया। स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का लगातार 11 वर्षो से आयोजन हो रहा है। हर वर्ष इस आयोजन में नए नए संस्करण आ रहे हैं। जिससे यह आयोजन हर वर्ष और भी अधिक भव्य होता जा रहा है। इसका इंतजार शहरवासियो के अलावा आस पास के ग्रामीणों व दूर दूर के खिलाड़ियों को भी होता है। इस मैच को देखने पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच की अनुभूति होती है। मेरी शुभकामनाएं निक्कू भंडारी व उनकी टीम को है कि उनका यह आयोजन उतरोतर प्रगति करें और देशभर में इसका नाम आये।

फील ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा ने कहा कि क्रिकेट से मेरा व्यक्तिगत लगाव है, इसलिए मैं कोशिस करके इस मंच पर आता हूं और ये मेरी खुशकिस्मती भी है। मैं बरसो से यहां सारी व्यस्तताओं के बाद भी आ रहा हूं। हर तरह की कठिनाईयो से जूझते हुए भी यह टूर्नामेंट होता है। छतीसगढ़ में यह इकलौता टूर्नामेंट है जो इतने भव्य रूप में होता है। बिलासपुर में इस तरह के टूर्नामेंट का होना छतीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। इसके लिए मैं आयोजनकर्ताओ व उनकी टीम को बधाई देता हूं।

शानदार आतिशबाजी ने मोहा दर्शकों का मन
प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में समस्त अतिथियों की उपस्थिति में शानदार आतिशबाजी की गई इस प्रकार की ने दर्शकों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों के तर्ज पर आधुनिक उपकरण, लाइव स्क्रीन, डिजिटल स्कोर बोर्ड, थर्ड अंपायर, रिप्ले,आदि सुविधाएं दर्शकों को एक राष्ट्रीय स्तर के मैच का आनंद देती हैं।

उद्घाटन मैच एमएनसीसी और गाजी इलेवन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर गाजी इलेवन ने बोलिंग का फैसला लियाl एमएनसीसी इलेवन बिलासपुर ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 104 रन बनाए एमएनसीसी इलेवन की ओर से बल्लेबाज मोंटू ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 51 रन बनाए।इस प्रतियोगिता में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छः छक्के जड़े।104 रनों का पीछा करने उतरी गाजी इलेवन की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी।शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एमएनसीसी इलेवन बिलासपुर ने मैच अपने नाम कर लिया। एमएनसी इलेवन के बल्लेबाज मोंटू को उनकी आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।