
बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है, आयोजन के दूसरे दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच पहला मैच आर.सी.आई.डबल्यू. बिलासपुर और पाटलिपुत्र इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें आर.सी.आई.डबल्यू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाटलिपुत्र इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 57 रन बना कर ही सिमट गई।इनकी ओर से बल्लेबाज जॉन्टी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।पाटलिपुत्र की ओर से गेंदबाज बबला ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।वहीं गेंदबाज सूरज एवं अभिसेहकने 2-2 विकेट अर्जित किए।57 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाटलिपुत्र की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों के धमाकेदार पारी के चलते मात्र 4 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाटलिपुत्र की ओर से बल्लेबाज मानस ने आतिशी पारी खेलते हुए 3 छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बनाए वही बल्लेबाज दुष्यंत ने 29 रनों की पारी खेली। पाटलिपुत्र इलेवन के गेंदबाज बबला को उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच के मुख्य अतिथि प्रथम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. रजनीश पाण्डेय रहे। रहे डॉक्टर पाण्डेय ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से भेंट कर टास कराकर मैच प्रारंभ कराया।
वही आज का दूसरा मैच अष्टक इलेवन और कुंबली इलेवन रायपुर के मध्य खेला गया। कुंबली इलेवन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज घनश्याम ने आतिशी पारी खेलते हुए 8 छक्कों और 1 चौके की मदद से 16 गेंदों में 57 रन जड़ दिए।वहीं तीसरे नंबर बल्ले बाजी करने आए लीलेश ने धमाकेदार बल्लबाजी करते हुए 9 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 22 गेंदों में 70 रन बनाए।अष्टक इलेवन की ओर से गेंदबाज दिलीप एवं विजय ने 2-2 विकेट झटके।183 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अष्टक इलेवन की टीम मात्र 33 रनों पर ही सिमट गई। कुंबली इलेवन की ओर से गेंदबाज शीतल ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।
इस प्रकार प्रतियोगिता के तीसरे मैच में कुंबलि इलेवन रायपुर की टीम 150 रनों से विजयी रही।बल्लेबाज लिलेश को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ मैच चुना गया।
इस मैच में मुख्य अतिथि सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी रहे उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।