Loading ...
बिलासपुरराजनीति

वीडियो : भाजपा ने ‘मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन ‘ के तहत विधायक शैलेश पांडेय के बंगले का किया घेराव, पुलिस की चाक – चौकस व्यवस्था धरी की धरी रह गई, भाजपा कार्यकर्ता ने बेरिकेट्स तोड़ कर विधायक बंगले तक पहुंचे

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “प्रधानमंत्री आवास योजना” से वंचित हितग्राहियों के हित में ‘मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन ‘ के तहत बुधवार को विधायक शैलेश पांडेय के शासकीय बंगले का घेराव किया गया।

जिसके लिए आज सुबह 11 बजे से ही भारतीय जनता पार्टी के नेता एवम कार्यकर्ता नेहरू चौक मे एकत्र हुए जहा से रैली की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट होते हुए विधायक बंगले की ओर बड़े।

जहां पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दो बेरिकेट्स लगाए गए थे, साथ ही 01 डीएसपी, 2 टीआई एवम पुलिसं की टीम मौजूद थी लेकिन पुलिस की पूरी व्यवस्था धरी की धरी रह गई और भाजपा कार्यकर्ताओ ने दोनो ही बेरिकेट्स को तोड़कर विधायक के बगलें के गेट तक पहुंचने में कामयाब हो गए ।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने बेरिकेट्स तोड़कर विधायक बंगले के गेट पर ही बैनर लगाकर जमीन में धरने में बैठ गए और सरकार व विधायक के खिलाफ नारे लगाते रहे। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस की समझाई के बाद विधायक के प्रतिनिधि गेट के बाहर आकर भाजपा कार्यकर्ताओ से ज्ञापन लिए तब जा कर आंदोलन समाप्त हुआ।

आज के इस आंदोलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, राजेश सिंह , विष्णु सोनी, अजीत भोगल, अमरदीप बोलर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, दीपमाला झा, सुषमा सिंह,दीपा शर्मा, रूखमणी ठाकुर,युवा मोर्चा प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महामंत्री देवेश खत्री, मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपाई, अमित तिवारी, रोशन सिंह, मोनू रजक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।