
बिलासपुर : शिव मंदिर तिफरा,सिरगिट्टी एवम शनि मंदिर ,सकरी में चोरी कर चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के समान के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अज्ञात व्यक्ति चोरी की मुकुट बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर रेड करके आरोपी को रंगे हाथो चोरी किए गए मुकुट सहित पकड़ा गया, जिससे पूछताछ में चोरी की अन्य घटना के सामान भी जप्त किये गए।

•आरोपी का नाम /पता–
विश्वजीत पाठकर पिता मोहित पाटकर 22 सेक तिफरा शिवा चौक, यदुनंदन नगर रोड, सिरगिट्टी
•जप्ती सामान –
मंदिर की दान पेटी, मुकुट, नारियल (50 नग ), बाती सहित लोहे का दीया, मंदिर में बैठने का आसन, मंदिर का म्यूजिक साउंड बॉक्स,
मोटर साइकिल के पार्ट्स,
02 स्कूटी (सिरगिट्टी, चकरभाटा से चोरी ),
02 अन्य मोटर साइकिल (सिविल लाइन )
•चोरी करने के लिए प्रयुक्त सामग्री पेचक्स,अन्य स्क्रू ड्राइव, व्हील पाना, पेंचीस,
गाड़ी के दो शॉक-अप
कुल मशरूका 1,58400/-
•सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी परवेश तिवारी के साथ प्र. आर. नरेंद्र दिक्सेना, आर सरफराज, विकास, देवेंद्र, राजेश नारंग व समस्त सिविल लाइन स्टाफ।