
बिलासपुर : नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशो के बाद सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी संतोष सोनी पिता किशन सोनी के कब्जे से एक आटो में बिना वैध दस्तावेज के 05 क्विंटल कबाड़ परिवहन करते पकड़ा गया है।
जिसे जप्त कर कबाड़ और परिवहन में प्रयुक्त आटो जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 08/2023 धारा 41(1..4) crpc/379 ipc पंजीबद्ध कर आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।