Loading ...
खेलबिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए दो मैच •पहला मैच बीएमसीसी इलेवन भिलाई और राज इलेवन गनियारी के बीच खेला गया जिसमें बीएमसीसी इलेवन की टीम 58 रनों से विजयी रही •दूसरा मैच एसीसी सन रियल इस्टेट बिलासपुर और स्टार इलेवन तखतपुर के मध्य खेला गया जिसमे एसीसी सन रियल इस्टेट बिलासपुर की टीम ने यह मुकाबला 42 रनों से जीता

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है, आयोजन के चौथे दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच बीएमसीसी इलेवन, भिलाई और राज इलेवन, गनियारी के बीच खेला गया। राज इलेवन गनियारी ने टॉस जीतकर बहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करने आई बीएमसीसी भिलाई की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 132 रन बनाए इनकी ओर से बल्लेबाज रमेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 66 रन बनाए वहीं बल्लेबाज नीलेश और संदीप ने क्रमशः 27 एवं 32 रन बनाए।राज इलेवन की ओर से गेंदबाज मिंटू और चिंटू ने 1-1 विकेट अर्जित किए। दूसरी पारी में 133 रनों का पीछा करने उतरी राज इलेवन गनियारी की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना सकी।

इस प्रकार बीएमसीसी भिलाई ने यह मैच 58 रनों से जीत लिया।बीएमसीसी भिलाई की ओर से गेंदबाज रमेश ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। बीएमसीसी इलेवन भिलाई के खिलाड़ी रमेश को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच में नगर निगम बिलासपुर के सभापति शेख नजीरुद्दीन एवं अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय मुख्य अतिथि रहे।अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया गया।

दूसरा मैच एसीसी सन रियल इस्टेट बिलासपुर और स्टार इलेवन तखतपुर के बीच खेला गया। एसीसी सन रियल इस्टेट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाए। एसीसी सन रियल इस्टेट की ओर से सलामी बल्लेबाज वंश ने आतिशी पारी खेलते हुए 8 गेंदों में 24 रन बनाए।

स्टार इलेवन तखतपुर की ओर से गेंदबाज सनी और विक्की ने 3-3 विकेट अर्जित किए।115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन तखतपुर की टीम 72 रनों पर ही सिमट गई।इनकी ओर से बल्लेबाज सनी ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।एसीसी सन रियल इस्टेट बिलासपुर की टीम ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया।उनकी ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज तिलेश ने 3 विकेट हासिल किए तिलेश को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

द्वितीय मैच में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मतीन सिद्दिकी एवं डॉ.आर एल भांजा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।