Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ के नव नियुक्त राज्यपाल माननीय श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन जी के शपथ ग्रहण उपरांत राजभवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री अरूण साव तथा नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपके दीर्घ अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश को मिलेगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के उपरांत छत्तीसगढ़ आगमन पर माननीय श्री रमेश बैस जी का विमानतल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री अरूण साव जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि माननीय रमेश बैस जी का महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने से छत्तीसगढ़ प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर विमानतल में बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।