Loading ...
क्राइमबिलासपुर

निजात अभियान : ACCU टीम व सरकंडा पुलिस की सयुक्त कार्यवाही, अवैध रूप से नशीली कफ सिरप व इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने हेतु “निजात” अभियान चलाया जा रहा हैजिसके परिपालन में सरकंडा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा / प्रतिबंधित दवाई बिक्री करने वालों की धरपकड़ के लिए मुखबीर तैनात किया गया है।

मुखबीर से सूचना मिला कि बंधु मौर्य काम्पलेक्स चांटीडीह के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप से एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन अवैध रूप से रख कर बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है।

थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह एवं एसीसीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव के हमराह तत्काल टीम तैयार कर बंधु मौर्य काम्पलेक्स के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया जो अपना नाम पप्पू श्रीवास पिता स्व. राजकुमार श्रीवास उम्र 37 वर्ष निवासी मरिमाई कब्रिस्तान के पास मगरपारा थाना सिविल लाईन हा.मु. बंधुमौर्य काम्प्लेक्स चांटीडीह सरकण्डा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप (WINCIREX CODEINE PHOSPHATE SYRUP) 20 नग एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन (BUPRENORPHINE INJECTION IP AMPOULE) 104 नग तथा बिक्री रकम 41200/- रू. एवं दो नग मोबाईल जप्त किया गया।आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त समान को संजीव कुमार छाबड़ा पिता सादीलाल छाबड़ा निवासी टिकरा पारा वार्ड नंबर 37 थाना सीटी कोतवाली बिलासपुर के द्वारा लाकर देना एवम वर्तमान में उसे नागपुर महाराष्ट्र में होना बताया है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जाती है, आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है।

आरोपी का नाम व पता –

1. पप्पू श्रीवास पिता स्व. राजकुमार श्रीवास उम्र 37 वर्ष निवासी मरिमाई कब्रिस्तान के पास मगरपारा थाना सिविल लाईन,बिलासपुर।हा.मु. बंधुमौर्य काम्प्लेक्स चांटीडीह सरकण्डा।

2. फरार आरोपी- संजीव कुमार छाबड़ा पिता सादीलाल छाबड़ा निवासी टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली हाल मुकाम नागपुर (महाराष्ट्र)।

•सराहनीय कार्य –

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, एसीसीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि दिलीप प्रभाकर, म.प्र.आर.संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह, देवमुन पूहूप, आरक्षक मिथलेश सोनी, भागवत चन्द्राकर, विवेक राय, तरूण केशरवानी, सत्य कुमार पाटले, सोनू पाल, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।