•एसपी के निर्देशों के बाद थोक के भाव में गुंडे-बदमाशों की धरपकड़•208 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार • 17 थाने व 03 चौकियों के लगभग 100 से अधिक पुलिस कर्मचारीयों ने 03 दिनो तक चलाया धरपकड़ अभियान • गुंडा – बदमाशों की भी लगी थाने में हाजरी •गुंडे बदमाशों को सख्त चेतावनी अपराध में शामिल होंगे तो सीधे होगी जेल

बिलासपुर : जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार के खिलवाड़ बर्दास्त करने के मुड़ में नही है।
पुलिस अधीक्षक द्वार जिलें के सभी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सभी थाना में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जारी किया गया है।
जिसके तहत शरीरिक चोट पहुंचाने जैसे मार पीट, लड़ाई झगड़ा आदि अपराध करते रहते हैं, उनकी गुंडा बदमाश फाइल में नाम जोड़ी गई है। गुंडा बदमाशो की वर्तमान के दोस्त साथी, जीविका का साधन, घूमने का क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई है।
बार बार चोरी तथा नकबजनी करने वाले अपराधियों का नाम निगरानी बदमाश लिस्ट में लाया गया और चेक किया गया जो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।
पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर कुल 185 गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को चेक कर कार्यवाही किया गया है।
पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए 133 गिरफ्तारी वारंट और 75 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जो काफी समय से फरार चल रहे थे, ऐसे अपराधियों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है अभियान के दौरान बिलासपुर के सभी थानों में कुल 208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामील किए गए हैं।