
बिलासपुर : सिम्स हॉस्पिटल संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है यहां हर रोज हजारों की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने आते है, मरीज़ो की आपातकालीन सुविधा को ध्यान रखते हुए सिम्स हॉपिटल के मार्ग पर नो पार्किंग का आदेश जारी किया गया है एवम वहा पर की सभी अवैध पार्किंग पर कार्यवाही की गई है।

यातायात पुलिस के अति0 पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल के निर्देश पर यातायात विभाग के सहायक उपनिरीक्षक इंद्रदेव यादव, चंद्रदेव बीसी, प्रधान आरक्षक पुरेंद्र सिंह ठाकुर एवं स्टाफ ने सिम्स मार्ग के सामने नो पार्किंग में खड़ी एम्बुलेंस व अन्य वाहनों को हटवाने की कार्यवाही की।
कार्यवाही में प्रातः से सिम्स मार्ग पर वाहन लॉक व वाहन लिफ्टिंग की प्रभावी कार्यवाही की गई, इन वाहनों को रिवर व्यू रोड की तरफ पार्किंग किये जाने व सिम्स के सामने एम्बुलेंस सुविधा हेतु बोर्ड लगाकर कार्य करने की सख्त हिदायत दी गई एवं भविष्य में इस मार्ग पर एम्बुलेंस वाहन ना पार्क करने हिदायत दिया गया।

आज की कार्यवाही में 08 एम्बुलेंस थाना लागा गया, जिस पर मोटर विकल एक्ट के अंतर्गत 08 वाहनों पर 6,800/- प्रशमन शुल्क की कार्यवाही की गई।