
बिलासपुर : अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा जो कि अपने दोस्त के साथ 24 फरवरी की रात्रि करीब 08.30 से 09.30 बजे के मध्य अपने सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल, लगरा जा रही थी, कि शासकीय नर्सिंग हॉस्टल के कुछ दूर पहले सुने स्थान पर 04 लड़को ने उनकी बाइक रूकवा कर गंदी-गंदी गाली देते हुए मारपीट की और अपने 03 अन्य साथियों के साथ अंधेरे बेसरम झाड़ियों की ओर ले जा कर अपने साथ शारीरिक संबंध बनने के लिए जबरदस्ती करने लगे।
जिसे मना करने पर गाली गलौच करते हुए लड़की के पास रखे मोबाईल व 300 रू. तथा उसके दोस्त के पास रखे मोबाईल व 500 रू. को लूट लिए इस बीच पीड़िता के साथ वाले युवक द्वारा घटना की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर दी गई जिसके बाद आरोपी घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए वहा से भाग निकले।
पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266 / 2023 धारा 341,294, 354, 354 (क), 394, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर, श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे), को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये गए।
जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्रीमति पूजा कुमार के दिशा निर्देशन थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी भरत केंवट को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ करने पर अपने 2 अन्य साथी एवं 1 नाबालिक के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से पीड़िता के लूटे हुये मोबाईल एवं 200 रू. तथा पीड़िता के आई डी कार्ड व किट बॉक्स को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार किया गया है, जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
•आरोपीयो का नाम /पता :
1. भरत केंवट पिता मछंदर केंवट उम्र 20 वर्ष ।
2. अजय पटेल पिता परखीत पटेल उम्र 28 वर्ष ।
3. छतलाल केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 23 वर्ष ।
4. एक अन्य (विधि से संघर्षरत बालक )
सभी निवासी ग्राम लगरा थाना सरकण्डा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
•अपराध की धाराएं
क्रमांक 266/2023 धारा – 341, 294, 354, 354 ( क ), 394, 506, 323, 34 भादवि तलाशी दौरान चाकू मिलने से 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई।
•सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, स. उ. नि. दिनेश तिवारी, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, भागवत चंद्राकर, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा।