•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 7वें दिन खेले गए तीन मैच •प्रेस क्लब इलेवन और पुलिस इलेवन के मध्य खेला गया सद्भावना मैच •पहला मैच स्ट्राइकर इलेवन बिलासपुर और लालपुर पेंड्रा के बीच खेला गया जिसमें लालपुर पेंड्रा की टीम 7 विकेट से विजयी रही •दूसरा मैच रायपुर चेलंजर्स और राइजिंग स्टार बिलासपुर के मध्य खेला गया। रायपुर चैलेंजर्स ने यह मैच 40 रनों से जीता •तीसरा मैच सद्भावना मैच के रूप में प्रेस क्लब इलेवन और पुलिस इलेवन के मध्य खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में प्रेस इलेवन की टीम 2 रनों से विजयी रही •बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष सिंह, प्रशिक्षु आईएएस एवं कोटा एसडीएम वासु जैन रहे अतिथि

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है… आयोजन के सातवें दिन तीन मैच सम्पन्न हुए
पहला मैच स्ट्राइकर इलेवन बिलासपुर और लालपुर पेंड्रा के बीच खेला गया लालपुर पेंड्रा की टीम ने ने टॉस जीतकर बहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्ट्राइकर इलेवन बिलासपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 81 रन बनाए इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज सागर ने 17 गेंदों में 34 रन बनाएं।लालपुर पेंड्रा की ओर से गेंदबाज शानू ने 4 विकेट प्राप्त किए।दूसरी पारी में 82 रनों का पीछा करने उतरी लालपुर पेंड्रा की टीम 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर ही 84 रन बनाकर मैच जीत लिया।इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज बाला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 35 रन बनाएं।स्ट्राइकर इलेवन की ओर से गेंदबाज छोटू ने सर्वाधिक 2 विकेट अर्जित किए।लालपुर पेंड्रा के गेंदबाज शानू को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में प्रशिक्षु आईएएस कोटा एसडीएम वासु जैन,गुजराती समाज के अध्यक्ष अरविंद भानुशाली, केतन सुतारिया,डॉक्टर संजय मेहता मुख्य अतिथि रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।
दूसरा मैच राइजिंग स्टार बिलासपुर और रायपुर चेलंजर्स के बीच खेला गया। रायपुर चेलंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायपुर चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 108 रन बनाए।इनकी ओर से बल्लेबाज बिट्टू ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 13 गेंदों में 31 रन बनाएं। राइजिंग स्टार बिलासपुर के गेंदबाज सुनील और गुरु ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार बिलासपुर की टीम ने 10 ओवर 6 विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना सकी।इस प्रकार रायपुर चैलेंजर्स ने यह मैच 40 रनों से जीत लिया।राइजिंग स्टार बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज डी के ने सर्वाधिक 31 रन बनाएं।रायपुर चैलेंजर्स के गेंदबाज धनंजय ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।
दूसरे मैच में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा मुख्य अतिथि रहे।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा की इतनी साज सज्जा के साथ इस वृहद रूप में इस प्रकार का आयोजन करना वास्तव में प्रशंसा का विषय है आज जो सद्भावना मैच पुलिस इलेवन एवं प्रेस क्लब इलेवन के मध्य खेला गया है वह वास्तव में मैत्री को सुदृढ़ करने में कारगर रहा इस प्रकार के सौहाद्रपूर्ण माहौल में खेल का हिस्सा बन कर हम सभी को बहुत आनंद मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतिभाओं को देखना एक रोमांचक अनुभव रहता है इस आयोजन में क्रिकेट से जुड़ी जिन छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है अत्यंत सराहनीय है। इस आयोजन के प्रमुख ईशान भंडारी समेत पूरी आयोजन समिति को बधाई देते हुए उन्होंने आगे और भी वृहद स्तर पर इस आयोजन को पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं।
तीसरा मैच सद्भावना मैच के रूप में प्रेस क्लब इलेवन और पुलिस इलेवन के मध्य खेला गया प्रेस क्लब इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 91 रन बनाएं।प्रेस क्लब इलेवन की ओर से बल्लेबाज अश्वनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 58 रन बनाएं।पुलिस इलेवन की ओर से गेंदबाज मनोज ने 3 विकेट प्राप्त किए।92 रनों का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी इस प्रकार इस कड़े मुकाबले में प्रेस इलेवन की टीम 2 रनों से विजयी रही।पुलिस इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज सूर्यकांत और संदीप ने क्रमशः 31 व 33 रन बनाएं।प्रेस क्लब इलेवन की ओर से गेंदबाज रवि,अश्वनी,उमेश और रोशन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। प्रेस क्लब इलेवन के बल्लेबाज अश्वनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस सद्भावना मैच में होटल इंटरसिटी के संचालक सुरेंद्र छाबड़ा मुख्य अतिथि रहे।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 4 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।