Loading ...
क्राइमबिलासपुर

चोरी के मोटर सायकल बेचने की फिराक में घूम रहे 02 आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार •आरोपियों के कब्जे से 08 नग मोटर सायकल लगभग 2,15,000/- रू.की जप्त किया गया है

बिलासपुर : सकरी क्षेत्र के आदतन बदमाश राजा नेताम नूतन चौक सरकण्डा में आकर मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को लगी। सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ कर पूछताछ की । पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी रविदास मानिकपुरी निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा के साथ मिलकर 08 मोटर साइकल की चोरी करना बताया।

जिसके मेमोरण्डम कथन पर आरोपी राजा नेताम पिता मयाराम नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर सकरी, थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) के कब्जे से 5 नग मोटर सायकल एवं आरोपी रविदास मानिकपुरी पिता श्यामदास उम्र 38 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल, कुल 08 नग मोटर सायकल जुमला किमती 2,15,000/- रू. जप्त किया गया।

आरोपियो के विरूद्ध 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

•आरोपीयों का नाम :

1. राजा नेताम पिता मयाराम नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर सकरी, थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. रविदास मानिकपुरी पिता श्यामदास उम्र 38 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग)

जप्त मोटर साइकल :

01. नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 04 BF 7212
02. आई स्मार्ट मो.सा.क्र. CG 10Z9025
03. काला रंग का बजाज पल्सर मो.सा. क्र. CG07LJ7698
04. काला रंग अचिवर मो.सा. क्र. CG 15 CH 9200
05. ड्रीम युगा मो. सा. क्र. CG 10 EK 3694
06. एक नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 10 B 1447
07. हीरो स्प्लेण्डर मो. सा. काला रंग क. CG 10 B1447
08. एल.एम.एल. मो.सा. सिल्वर रंग क. CG 07 SB 5423

•सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, का विशेष योगदान रहा।