Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सिम्स गेट के सामने फिर लगे ठेले, यातायात पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर दुबारा हटवाया

बिलासपुर : सिम्स हॉस्पिटल के गेट के सामने लगे ठेले एवम ऑटो की वजह से हॉस्पिटल में मरीजों को इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस से लाने ले जाने में भरी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा हाल ही में सिम्स हॉस्पिटल के गेट के सामने लगे सभी ठेले, ऑटो एवम गाड़ियों को हटवाया गया था एवम गेट के सामने नही लगाने की हिदायत दी गई थी।

लेकिन हटवाने के 2 दिन बाद फिर से कुछ ठेले वालों ने अपना ठेला गेट के सामने फिर लगा लिया था जिसे यातायात पुलिस द्वारा दुबारा हटवाया गया एवम फिर दुबारा न लगाने की सख्त हिदायत दी गई।