
बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनो की आकस्मिक चेकिंग करवाई जा रही है इसी क्रम में सोमवार को रतनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2888 का चालक पुलिस को देख कर भागने लगा जो बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फसी जिसकी तस्दीक़ करने पर उक्त इनोवा वाहन का चालक मोहम्मद मंसूर s/o मोहम्मद मंजूर निवासी बनिया टोला, कोतमा (मध्यप्रदेश) शराब के नशे में था।

वाहन को चेक करने पर उसमें 3,97,500 रुपये नकद रकम मिले जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा, वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई है।
कर से नकद बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया जो रकम कहाँ से आया व किसका है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 crpc के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया है।