Loading ...
खेलबिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 9वें दिन खेले गए दो मैच •पहला मैच कुंबली इलेवन पाटन और बी एम सी सी इलेवन बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें कुंबली इलेवन की टीम 57 रनों से विजयी रही •दूसरा मैच कुंबली इलेवन और आर सी आई डबल्यू मध्य खेला गया। कुंबली इलेवन ने यह मैच 101 रनों से जीता •लगातार दो मुकाबले जीतकर कुंबली इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है,आयोजन के 9वें दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच कुंबली इलेवन पाटन और बी एम सी सी बिलासपुर के बीच खेला गया बी एम सी सी की टीम ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 4 विकेट खोकर 123 रन बनाएं।इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज अमित ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 71 रन बनाएं।बी एम सी सी की ओर से गेंदबाज विजय, संदीप और राकेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।दूसरी पारी में 124 रनों का पीछा करने उतरी बी एम सी सी की टीम 10वें ओवर में 66 रन बनाकर आल आऊट हो गई।इनकी ओर से बल्लेबाज रॉकी ने सर्वाधिक 26 रन बनाएं। कुंबली इलेवन की ओर से गेंदबाज राकेश ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। इस प्रकार कुंबली इलेवन ने यह मैच 57 रनों से जीत लिया। कुंबली इलेवन के बल्लेबाज को उनकी 71 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में मुख्य अतिथि डाक्टर अमित वर्मा, शंकर यादव, देवेंद्र मिश्रा, पिंकू पाण्डेय रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

दूसरा मैच कुंबली इलेवन और आर सी आई डबल्यू बिलासपुर के बीच खेला गया। कुंबली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए।इनकी ओर से बल्लेबाज अमित और लिकेश ने 44 रन बनाएं। आर सी आई डबल्यू के गेंदबाज मोनू ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर सी आई डबल्यू की टीम ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 66 रन बना सकी।इस प्रकार कुंबली इलेवन ने यह मैच 101 रनों से जीत लिया। आर सी आई डबल्यू की ओर से बल्लेबाज नानू ने सर्वाधिक 19 रन बनाएं। कुंबली इलेवन के गेंदबाज अनिकेत,अमित और गोल्डी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट प्राप्त किए। कुंबली इलेवन के खिलाड़ी अमित को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि संदीप वाल्मीकि,कपिल शुक्ला,आरिफ कुरेशी,सूर्यमणि तिवारी रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 4 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।