
बिलासपुर : गोवर्धन यादव की मौत का मामला अब धीरे धीरे तुल पकड़ता जा रहा है। आज उनकी पत्नी के साथ यादव समाज के लोग नेहरू चौक से रैली निकाल कर न्याय की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।
यादव समाज के लोगो ने कलेक्टर गेट के सामने धरने में बैठ कर सिविल लाइन टीआई को हटाने एवम इस पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर जमकर नारे बाजी किए।
भीड़ देखकर कलेक्टर की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रशासन के अधिकारी बाहर आए कर मृतक की पत्नी की पूरी बात सुनी और उनका ज्ञापन लिया एवम उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया तब जा कर समाज के लोग शांत हुए।
मृतक गोवर्धन यादव की पत्नी मीनाक्षी यादव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर अपनी जो मांगे रखी है जिसमे –
1.पूरे मामले का निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाय। 2.सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए मामले में हत्या का अपराध दर्ज की जाय।
3. अपने पति का पीएम रिपोर्ट की कॉपी
4.सिविल लाइन थाना प्रभारी परवेश तिवारी की भूमिका पूरे मामले में सदेहस्पद मानते हुए उसे वहा से हटाने तथा उनकी भूमिका की भी न्यायिक जांच की मांग अपने ज्ञापन में की है।
बता दे कि बीते 05 फरवरी को ड्राइवर गोवर्धन यादव की गोविंदम पैलेस,अमेरी चौक के पास संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी, जो कि तखतपुर क्षेत्र के ग्राम मोच के रहने वाले थे और जोरापारा सरकंडा के किराए के मकान में रहकर थोक कपड़ा दुकान में काम करते थे। मिली लाश में चोट के निशान थे जिसे लेकर परिवार वालो को यह पूरा मामला हत्या का लग रहा हैं, इसलिए इस पूरे मामले में हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहे है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के लोगो ने यह भी कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा 01 – 02 दिनो में कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो सामाजिक सम्मेलन में 05 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके समक्ष इस पूरे मामले को रखा जायेगा।
——————————————————-
“मैं जांच टीम का कोई अंग नही हूं जो जांच कर् रहे है इसलिए इस संबंध में मुझे कुछ कहना सही नहीं होगा।”
परवेश तिवारी
थाना प्रभारी, सिविल लाइन,बिलासपुर
——————————————————-