Loading ...
क्राइमबिलासपुर

तारबाहर थाना ने अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर परिवार वालों को सौंपा

बिलासपुर : प्रार्थिया की नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा 12 नवंबर को तारबहर थाने में दर्ज कराई गई थी।

तारबाहर थाने ने जिस पर अपराध कमांक 233/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया था।

जिसकी लगातार पता तलाश जारी थी,इसी दौरान अपहृत बालिका का ग्राम सिलोधा ,बलौदाबाजार में होने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर तत्काल टीम रवाना कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया जा कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।