Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सनसनी खबर : अपनी पत्नी के 5 टुकड़े कर लाश को घर के पानी की टंकी में छुपाया, दिल्ली जैसी वारदात को अंजाम दिया शहर के एक क्रूर पति ने, 12 साल पहले किया था लव मैरिज

बिलासपुर : दिल्ली जैसी वारदात को शहर के एक क्रूर पति में अपनी पत्नी के साथ दोहराई ,12 साल पहले जिससे लव मैरिज किया था उसी पत्नी के 05 टुकड़े कर उसकी लाश को घर के पानी की टंकी में दो माह पूर्व से छुपा कर रखा था।

यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जहा आरोपी पवन ठाकुर के उसलापुर स्थित मकान पर जब बिलासपुर क्राइम ब्रांच की टीम नकली नोट छापने की सूचना पर उसके घर में दबिश दी। तब उसके घर की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान घर के छत पर पानी की टँकी में लाश के 05 टुकड़े प्लास्टिक की पन्नी में पैक मिला।

आरोपी पवन ठाकुर से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि शव उसकी पत्नी सती साहू की है, जिससे उन्होंने 12 साल पहले लव मैरिज किया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चरित्र शंका के चलते पवन ने अपनी पत्नी की हत्या दो माह पहले कर दिया था लेकिन हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने मौके की तलाश में था लेकिन उसे मौका नही मिल पा रहा था। आरोपी पवन ठाकुर से अभी पुलिस की पूछताछ जारी है,जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।