Loading ...
क्राइमबिलासपुर

गार्डन में सिगरेट पीते हुल्लड़ मचाते 03 युवकों को तारबाहर पुलिस ने पकडा, परिजनों को थाने बुलाकर चेतावनी दी, MV एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशो के बाद बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर लगातार जिले भर में नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र में लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत शनिवार को साईं मंदिर के सामने, क्रांति नगर गार्डन में ग्रुप बनाकर कुछ लड़के सिगरेट पी रहे थे तथा अनावश्यक हल्ला शोर मचा रहे थे।

जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी तारबाहार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त स्थान से तीन लड़कों और 5 मोटर साइकिल को थाना लाया तथा उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाने ले गए लड़को के ऊपर MV एक्ट के अंतर्गत पृथक से चालान की कार्यवाही किया गया है।

उक्त स्थान पर निम्न व्यक्ति मिले शिवम पांडे पिता रामविलास उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुंठपुर कोरिय,अमन शुक्ला पिता हरेंद्र शुक्ला उम्र 22 वर्ष निवासी सरजू बगीचा सिविल लाइन ,सुमित मनहर पिता रामेश्वर मनहर उम्र 23 वर्ष निवासी तालापारा सिविल लाइन,बिलासपुर थे।