Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•बड़ी खबर : सिविल लाइन थाना के आरक्षक विकास यादव की सूझ बूझ से झारखंड का शातिर मोबाइल चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा •आरोपियों से 31 नग चोरी के मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जब सभी थाना प्रभारिओ को किरायादार व मुसाफिर, फेरी वालों, व बाहर से आकर संदेहियों की गंभीरता से चेकिंग का आदेश दिया गया है, इसी के पालन में जब सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही थी तो उसे एक मोबाइल गिरोह हाथ लगा जो कि मूलतः झारखंड के रहने वाले है जो शहर में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दे कर झारखंड जा कर बेच देते थे ।

ये शहर के भीड़भाड़ इलाको कैसे बृहस्पति मार्किट, गणेश चौक जैसे जगहों से मोबाइल पार करते थे. ये चाम्पा में किराये के मकान लेकर रुके हुए थे और आसपास के बड़े शहरों के भीड़ भाड़ इलाके से मोबाइल व अन्य वैल्युएबल चीजों की चोरी करते थे. और चोरी की चीजों को झारखण्ड साहेबगंज ले जा कर खपाते थे. बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी करके एक हाथ से दूसरे हाथ करते तत्काल मोबाइल को ठिकाने लगा देते थे.

इनके पास से पुलिस ने 08 लाख के चोरी के मोबाइल जप्त किया गया है जिसमे 03 आरोपी 01 नाबालिक के साथ गिरफ़्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी के 31 नग मोबाइल पुलिस ने अभी जप्त किया है.

बरामद मोबाइल फोन के Imei number के आधार पर सभी थानो को सूचना दे कर मोबाइल के मूल मालिक की जानकारी प्राप्त की जायेगी।

जब सिविल लाइन पुलिस के आरक्षक विकास यादव ने आरोपियों को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते देखा तथा इन्हें झारखंडी बोली में आपस में बातचीत करते सुना तो उसे संदेह हुआ. सदेह पर तस्दीक करने पर तत्काल उनके पास से 03 नग मोबाइल को बरामद किया गया. बाद में साहेबगंज झारखण्ड के संदेही पाए जाने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर चाम्पा में रुकना बताया गया चाम्पा उनके निवास पर जा कर जब तलाशी ली गई तो वहां से 28 नग चोरी की मोबाइल पाई गई जिसे बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 31 नग चोरी की मोबाइल जप्त किया है।

एक मोबाइल जो गणेश चौक सब्जी मार्किट से इन्होने चोरी किया था, उस पर थाना सिविल लाइन में fIR भी दर्ज़ किया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है.एल।

आरोपी
01 .शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल साहेबगंज झारखण्ड
02 .शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीजहार, तेलझरी, साहेबगंज, झारखण्ड…
03 .एक नाबालिक…