Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभा यात्रा,जय श्री राम के जयघोष से गूंजा पूरा शहर, समाज के सभी वर्गो के लोगो ने शोभायात्रा में शामिल होकर दिया आपसी सद्भाव का परिचय

बिलासपुर : हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, समाज के सभी वर्गो के लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा का समाज के हर वर्गी के लोगो ने जगह जगह स्वागत कर आपसी सद्भाव एवम भाई चारा का अनूठा परिचय दिया।

हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदुओ धर्म के लोगो के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुलिस ग्राउंड से निकल कर सत्यम चौक,अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टाकीज चौक, गांधी चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया।

इस भव्य शोभायात्रा में श्रीराम की खूबसूरत जीवंत झांकी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं सोलह श्रृंगार की हुई शामिल हुई तो वही पुरुष पीली धोती- कुर्ता व खूबसूरत पीली पगड़ी में नजर आए।

जीवंत झांकी, गाजे बाजे के साथ निकली इस भव्य शोभा यात्रा का जगह जगह फूल, मालाओं, आतिशबाजी के स्वागत किया गया । आपसी सद्भाव भाईचारा का संदेश देते इस शोभा यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए तथा सभी समाज के लोगो ने इस शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत कर आपसी सद्भाव का अनूठा मिशाल पेश किया।

इस शोभायात्रा का भक्त कवर मार्केट के सामने झूलेलाल समिति एवम सिंधी समाज के द्वारा स्वागत किया गया, कोतवाली चौक में विधायक पांडेय की पत्नी ऋतु पांडेय ने किया, सिटी कोतवाली के पास कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास द्वारा आतिशबाजी व फूल वर्षा का स्वागत किया गया, तो गोल बाजार में बीजेपी नेता राजेश मिश्रा के द्वारा शोभा यात्रा का आरती उतारी गई। सदर बाजार में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी द्वारा भव्य स्वागत किया गया, देवकीनंदन चौक में काब्यकुंज ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत किया गया।

इस शोभायात्रा का विभिन्न समाज के लोगो द्वारा जगह जगह फूल मालाओं एवम आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल लोगो के लिए रास्ते भर लोगो के द्वारा भोग, फल, जूस आदि की व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा में जय श्री राम ,जय श्री राम के जय घोष हो रहे थे जिससे आज पूरा शहर श्री राम के जयघोष के नारो से गूंज रहा था । 03 किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में लगभग 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शोभायात्रा की भव्यता देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर ही आज सड़को पर उमड़ पड़ा हो।

इस शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की चाक चौकस व्यवस्था देखी गई, जगह जगह पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात रहे, पुलिस की एक बड़ी टीम पूरे समय शोभायात्रा के साथ चलती देखी गई। वही ट्रैफिक पुलिस के जवान सभी प्रमुख चौक चौराहों में पूरे समय डटे रहे। लेकिन लोगो की भीड़ इतनी थी की ट्रैफिक व्यवथा ध्वस्त ही नजर गई और कई जगह घंटो ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।