Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

वीडियो•”वन नेशन मेनी सेलिब्रेशन” विविधता में एकता यही हमारे देश की विशेषता है : शैलेश पांडेय •तेलुगु समाज के द्वारा नव वर्ष ऊगादी पर्व बड़े ही धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया •विधायक एवम महापौर कार्यक्रम में हुए शामिल • समाज के भवन के लिए विधायक ने 05 लाख विधायक मद से देने की घोषणा की

बिलासपुर : तेलुगु समाज के द्वारा नव वर्ष उगादी पर्व बड़े ही धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया गया ।

श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति के द्वारा बुधवार को उगादी पर्व रेलवे क्षेत्र के हँडबॉल ग्राउंड मे कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए विविध खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन रखा गया था जिसमे बड़ी संख्याओं में बच्चे युवाओं ने भाग लिया।

संध्याकालीन कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत-संगीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। हैदराबाद के विशाखापत्तनम से आऐ आंध्रा ग्रुप ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों ने दक्षिण भारतीय गीत-संगीत से शाम को सुरमई बना दिया। उपस्थित श्रोता उनके गीतों पर झूमते नजर आए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव, फाउंडेशन अकादमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया, सेंट जेवियर स्कूल के डायरेक्टर जीएस पटनायक और संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद तिवारी रहे।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवम पूर्व पार्षद वी. रामाराव ने कहा कि बिखरे हुए तेलुगु समाज के लोगो को इस महोत्सव के माध्यम से हमारा जोड़ने का एक प्रयास है, शहर के विभिन्न संस्थाओं में काम करने वाले समाज के लोग आज के दिन एक साथ एकत्र हो कर समाज की परंपराओं को देखे ताकि आने वाले समय में समाज की परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।

श्री प्रिंस भाटिया ने कहा की इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए यह हमारी परंपरा समाज और संस्कृति को जीवित रखता है, में सबको उगादी पर्व की बधाई देता हूं समाज निरंतर खुशहाल रहकर आगे बढ़ता रहे, इसी तरह के कार्यक्रम भाईचारे का संदेश देता है।

डॉक्टर विनोद तिवारी ने कहा की आज के दिन अनेक महोत्सव का दिन है आज हिंदू नव वर्ष भी है, चेट्रीचंड्रा व उगादी पर्व भी है, सभी समाज के लोग आपसी भाईचारा के साथ सभी पर्व को बड़े ही उत्साह से मना रहे है,आज हिंदी नव वर्ष की शोभा यात्रा में पूरा शहर शामिल हुआ अगली बार तेलगु समाज भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हो।

विधायक शैलेश पांडेय ने इस आयोजन का सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश विविधताओं व अनेकताओ का देश है,जो विधताओ ,अनेकताओं में एकता और अखंडता यही हमारी भारत देश की विशेषता भी है। “वन नेशन मैनी सेलिब्रेशन” आज दिन तो एक है लेकिन उत्सव कई है ,आज विधानसभा सत्र था फिर भी आप लोगो के स्नेह ने मुझे यहां खीच लाया। सांस्कृतिक भवन के लिए तेलगु समाज की मांग पर विधायक ने विधायक मद से 05 लाख देने की घोषणा भी इस कार्यक्रम से की।

महापौर रामशरण यादव ने भी तेलगु समाज को उगादी पर्व की बहुत बहुत बधाई दी।

इस अवसर पर श्री सोलापुरी माता पूजा समिति के अध्यक्ष वी रामा राव,सचिव एस साईं भास्कर एवम सी नवीन कुमार, बी शंकरराव, एल श्रीनिवास, ई अप्पा राव, टी गिरिधर, डी. वासु, बी. श्रीनिवास, मॉटी करण, सी. श्रीनिवास, जी. काशी राव, आर रविशंकर व अन्य मौजूद रहे।

•खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित हुए बच्चो के नाम•

कार्यक्रम में कक्षा 1 से तीसरी के बालकों के 100 मीटर दौड़ में वी रेयान प्रथम, एल ऋषि द्वितीय, एन साकेत तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में मनशा प्रथम, सीएच नित्याश्री द्वितीय, जे सुरभी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ कक्षा चौथी से छठवीं बालक वर्ग में एस साई दीक्षित प्रथम, के भावेश द्वितीय, के. जयंत तृतीय रहे। बालिका में जी कनिका प्रथम, जी कृतिका द्वितीय, के. श्रद्धा तृतीय रहीं। कक्षा 7वीं से 9वीं तक के 100 मीटर दौड़ में बी आयुष रेड्डी प्रथम, एम दिलीप द्वितीय, एस हर्षित राव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में के गोपीकाक्षी पहले, के. तिरधाश्री दूसरे और वरशनी तीसरे स्थान पर रहीं।

•इन्हें किया गया सम्मानित•

अतिथियों ने छत्तीसगढ़ व सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास हुए समाज के बच्चों को पुरस्कृत किया।

तेलुगु समाज के तीन बुजुर्ग दंपत्ति ई ईश्वर राव, ई मलम्मा, एन बाबूराव, एन भाग्यलक्ष्मी, के सोमशेखर शर्मा, के. नागमणि सम्मानित हुए।