Loading ...
कोरबा

बड़ी खबर : बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जिला प्रभारी एवम नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष के कक्ष में की तालाबंदी

कोरबा : भाजपा जिला प्रभारी वी. रामा राव एवम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महापौर कक्ष की तालाबंदी कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपी गई।

भाजपा जिला प्रभारी वी. रामा राव ने कहा कि शहर में विकास कार्य जिस तरह से ठप पड़े हैं और कोरबा के महापौर कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं उनको जनता के सुख दुख से कोई मतलब नहीं है,जिसे लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महापौर कक्ष में तालाबंदी, घेराव कार्यक्रम रखा गया है।

हमारी मुख्य मांगे निम्नलिखित है:

1) निगम द्वारा नियमितीकरण को लेकर लगातार तानाशाही की जा रही है जो कि सरासर गलत है, तत्काल प्रभाव से तानाशाही को बंद करते हुए नियमतिकरण सुलभ तरीके से हो इसकी व्यवस्था की जाए।

2) कोरबा नगर निगम द्वारा स्वच्छता शुल्क संपत्ति कर के साथ जोड़ कर लिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है, प्रदेश के अन्य नगर निगम में स्वच्छता शुल्क संपत्ति कर के साथ जोड़कर नहीं लिया जाता, तत्काल संपति कर में से स्वछता शुल्क हटाया जाए।

3) नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, वार्डो सहित मुख्य मार्गो की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, नालिया जाम पड़ी है।

4) नल जल योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा लगभग 400 करोड़ रुपये कोरबा नगर निगम को उपलब्ध कराया गया ताकि लोगो को 24 घंटे पेय जल की सुविधा उपलब्ध हो सकें परंतु वार्डवासियों को सुबह शाम 30 मिनट से कम पेयजल दिया जा रहा है, केंद्र सरकार की योजना को धरातल में तत्काल सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाये

(5) केंद्र सरकार द्वारा 14 वे एवं 15 वे वित्त से 100 करोड़ पिछले 3 सालों में निगम को दिया गया जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी 10 करोड़ से ज्यादा राशि महापौर नहीं ला पाए। पैसा का व्यय का हिसाब प्रदान नहीं किया जा रहा है, निर्माण के नाम पर खाना पूर्ति कर कागजो मे निर्माण किया जाना पाया जा रहा है।

6) कार्यालय जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति जिला कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा कई बार महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति सत्यता की पुष्टि हेतु दस्तावेजो सहित उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है किंतु नियत समय अवधि के बाद भी आज दिनांक तक महापौर द्वारा उक्त कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा नहीं किये जाने के बाद महापौर के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है. 7 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।

7) महापौर कार्यालयीन समय में अपने कार्यालय में कभी उपस्थित नहीं रहते है, महापौर कक्ष का किसी अन्य कार्य में उपयोग किया जाना चाहिए ।

उक्त मांगो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी वी रामा राव एवम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा महापौर कक्ष के सामने धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी की गई। इस दौरान भरी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।