Loading ...
क्राइमबिलासपुर

चंद्रा अकादमी (कोचिंग सेंटर) में लगाई गई ” यातायात की पाठशाला” टीआई मोहन भारद्वाज ने यातायात नियमो के बारे में छात्रों को दी विस्तृत जानकारी, यातायात नियमो के पालन से होने वाले फायदे व नुकसान के बारे में बताया

बिलासपुर : यातायात पुलिस ” यातायात की पाठशाला” लगाकर युवाओं एवम बच्चो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का बड़ा अभियान चला कर लगातार जागरूक करने का सार्थक प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ,अति0 पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक ( यातायात) संजय साहू के मार्गदर्शन में निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं यातायात विभाग की टीम के द्वारा गांधी चौक स्थित द्वारा चंद्रा अकैडमी (कोचिंग सेंटर) में ” यातायात की पाठशाला” लगाई गई।

जहा यातायात प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा वहां कोचिंग पड़ने वाले छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जैसे की मोटरसाइकिल में तीन सवारी नहीं चलना है, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल नहीं चलाना है, फोर व्हीलर में सीट बेल्ट का उपयोग करना, नशे के हालात में किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलाना, वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, वाहन का बीमा प्रमाण पत्र व प्रदूषण प्रमाण पत्र यह चारों दस्तावेज होना अनिवार्य है, अधिक गति में वाहन नहीं चलाना, रॉन्ग साइड नहीं चलना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करना, चौराहों में सिग्नल व लेफ्ट साइड फ्री ट्रैफिक जोन का पालन अनिवार्य रूप से करना , इमरजेंसी वाहनों को पार कराने हेतु सभी को मदद करना, व नाबालिग बच्चों के द्वारा किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलाना है यदि ऐसा पाया जाता है तो पालक के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी आदि की जानकारी दी गई।

इस दौरान कोचीन सेंटर में लगभग 400 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिन्हे इस अभियान के द्वारा जागरूक किया गया।