Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•सिविल लाइन थाना में टीआई परवेश तिवारी की पाठशाला, •अपराधी को अपराध न कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की सलाह. देखिए वीडियो….

बिलासपुर : जिले के नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आने के बाद जिले के पुलिस का स्वरूप अब बदला बदला सा नजर आने लगा है ।

पहले पुलिस को अपराधियों के साथ सिर्फ सख्ती बरते देखी जाती थी लेकिन अब ऐसा नही रहा अब पुलिस उसे समझाई दे कर अपराध के दुष्परिणामो को समझते हुए अच्छाई के रास्ते पर चलने की समझाइश देते भी नजर आ रही है।

निश्चित ही बिलासपुर पुलिस का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं, जिसकी जितनी तारीफ की जाय कम होगा। क्योंकि कभी- कभी इंसान गलत संगत या गलत परिवेश के कारण अपराध के रास्ते पर चल पड़ता है लेकिन सही समझाइश से उसे एक नई दिशा.. नया मार्गदर्शन मिलता है और वो अपराध के रास्ते से अच्छाई के रास्ते पर चलने लगता है।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी परवेश तिवारी जिस तरह से एक अवैध शराब बेचने वाले को समझाई दे कर अपराध से दूर रहने की सलाह दे रहे है वह सचमुच ही काफी सराहनीय है। वीडियो देख कर आपको खुद महसूस होगा कि उस अपराधी पर पुलिस की इस समझाइश का कितना गहरा असर पड़ रहा है। अपराधी को स्वयं के द्वारा किए गए गलत कार्यों का कितना पछतावा है यह भी उनके आंखो में दिखाई दे रहा है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने जहा उन्हे उसकी गलतियों का ऐहसास कराया वही उसके गलत कार्यों का उसके बच्चो के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव का भी उसे एहसास कराया। उन्हे यह भी बतलाया कि बार बार जेल जाने से उनकी भी भविष्य खराब होगी। उन्हे उसके इस गलती के लिए कान पकड़कर उठक बैठक कराया और आगे भविष्य में अवैध शराब नही बेचने की शपथ दिलवाई।