
बिलासपुर : अपने निजी कमर्शियल काम्प्लेक्स के फोर्थ फ्लोर में जुआ का बाजार सजाकर शहर के 08 बड़े रसूखदार जुआ खेल रहे थे जिसे सिविल लाइन पुलिस ने रेड की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइन पुलिस को फोन से किसी ने सूचना दी की व्यापार विहार स्थित ग्वालानी चेंबर के फोर्थ फ्लोर में जुआ चल रहा है सूचना पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस ने सिविल ड्रेस में रेड की कार्यवाही की।
जहा शहर के 08 रसूखदार लोग जुआ खेलते पकड़े गए जिनके पास से 59300* /- नकद रकम व ताश पत्ती बरामद किया गया है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम :
1..जसपाल कुलचंदनी पिता हेमंत 54 साल हेमूनगर
2.. मनोरंजन कुमार पिता देवी प्रसाद 53 साल निवासी अकलतरा
3..अर्जुन अग्रवाल पिता जी. एल. अग्रवाल 61 साल सरकंडा,बिलासपुर
4..किशोर ग्वालानी पिता बंशीलाल 55 साल व्यापार विहार,बिलासपुर
5..हरगोविंद पिता माधव चंद 54 साल जरहाभाठा,बिलासपुर
6..सुजीत कुमार पिता मोहन 54 साल जरहाभाठा,बिलासपुर
7..प्रकाश लतेज़ा पिता आर के लतेज़ा 55 साल व्यापार विहार,बिलासपुर
8..रमन चौकसे पिता गोपाल 62 साल टिकरापारा ,बिलासपुर
घटना स्थल पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन स्वयं थाना प्रभारी व टीम के पास पहुंचकर टीम द्वारा जुआ रेड की कार्यवाही की सराहना की।