Loading ...
क्राइमबिलासपुर

रईसजादो की रईसी उतार दी सिविल लाइन पुलिस ने, शराब पीकर कार की डिक्की में बैठकर मचा रहे थे हंगामा

बिलासपुर : कुछ रईसजादो को अपनी दौलत का इतना गुमान रहता है कि नियम कानून को भी ताक में रखकर अपनी रईसी दिखाने से बाज नही आते ।

कुछ ऐसा ही कारनामा कल रात पुलिस को देखने को मिली। कुछ रईसजादे अपनी महंगी स्कोडा कार में शराब पीकर,अपनी गाड़ी की पीछे वाली डिक्की खोल कर बैठे शहर में हुए घूम रहे थे ,कार की म्यूजिक फूल ऑन किए हंगामा मंचा रहे थे।

इतना ही नही बकायदा इसकी वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड भी कर रहे थे ।

सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने जब इन हरकतों को देखा तो तत्काल उनकी गाड़ी रुकवाई और थाने लाकर सभी लोगो का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। जिसमे सभी लोग शराब के नशे में पाए गए साथ ही कार के अंदर शराब की खाली बोतलें व डिस्पोजल गिलासे पाया गया,जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई ।

आरोपियों के नाम :

1.लोकेश कुमार, देवरीखुर्द
2.शैलेन्द्र मोहले, तिफरा
3.हज़ारी साहू, सरकंडा
4.पंकज यादव, विनोबा नगर
5.चंदशेखर खैरनार, रिंग रोड2
6.प्रखर पटेल, विद्यानगर
7.परितोष, मोपका

8.सोमेश्वर राव,वैष्णवी विहार ,बिलासपुर

इन सभी के विरुद्ध 185 mv act के कार्यवाही करते हुए स्कोडा कार को भी जप्त किया गया है.