Loading ...
बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस ने राहुल के समर्थन में निकाली मशाल रैली, आमसभा के पहले कांग्रेस का मंच टूटा, बाल बाल बचे कांग्रेस के बड़े नेता

बिलासपुर : राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने एवम सरकारी आवास खाली कराने के विरोध में आज केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में सत्याग्रह कर मशाल रैली का आयोजन किया गया था।

इस मशाल रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा , मंत्री टी एस सिंहदेव, मंत्री शिव डहरिया, आईपीएलमंत्री रुद गुरु, मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जैसे प्रदेश के बड़े नेता शामिल हुए। लेकिन इस मशाल रैली में जुटी भीड़ महज 2000 के करीब भी नही दिखी। जिसे देख हर किसी को लगा कि रैली की तैयारी सही नही की गई थी ।

इस रैली में शामिल होने आई कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को तत्काल दिल्ली वापस लौटना था इसलिए वह गांधी चौक से मशाल रैली की शुरुआत कर तुरंत वापस रायपुर लौट गई।

इधर मशाल रैली गांधी चौक, कोतवाली चौक,गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची । जहां कांग्रेस नेताओ के द्वारा जनसभा को संबोधित करना था लेकिन मंच पर नेताओ के साथ कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में चढ़ गए थे कि कुछ ही समय में मंच देखते ही देखते टूट कर धराशाही हो गई ।

इस दौरान मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेष पांडेय,एपेक्स बैंक अध्यक्ष राजनाथ चंद्राकर सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, चंद्र प्रकाश बाजपाई, राजेश पांडेय, विजय केशरवानी आदि जैसे बड़े नेता मौजूद रहे। शुक्र है कि किसी को कोई गंभीर चोट नही आई।

लेकिन इस तरह की लापरवाही से यह साफ जाहिर होता है कि कार्यक्रम का सही मैनेजमेंट नही था जिसकी वजह से अतिथि के अलावा बड़ी संख्या में लोग मंच पर चढ़ गए जिससे मंच टूट गई।