
बिलासपुर : सरकंडा पुलिस द्वारा बोरे में गांजा रखकर ग्राहक तलाश कर रहे आरोपी को रंगे हाथो पकड़ा गया है।
सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नदी किनारे शिवघाट कोनी रोड सरकण्डा में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा है, ग्राहक का इंतजार करते बैठा है, उक्त सूचना से श्रीमान् अति. अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( सरकंडा ) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर शिवघाट सरकंडा के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही किया।
जहा आरोपी लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गांजा बेचते रेंज हाथो पकड़ा गया।
आरोपी की तलाशी में उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 10 किलो 300 ग्राम गांजा किमती 135000/- रू. बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी का नाम :
1. लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ. ग.) ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।