
बिलासपुर : फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवर बेचने का काम करने वाले मां बेटे का 12 लाख के सोने के जेवर से भरा डिब्बा पर करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस पूरे मामले का मीडिया के सामने खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया पीड़ित शंकर साहू निवासी जांजगीर जो अपनी मां कमलाबाई साहू के साथ फेरी लगाकर घर घर जाकर सोने चांदी के जेवर बेचकर गुजारा करता है, जो दिनांक 4.4.2023 को ग्राम मरारी थाना पचपेड़ी जेवर बेचने आया था ।
ग्राहक को सोने चांदी के जेवर दिखा रहा था इसी बीच इसके सामान के बीच से सोने के गहनों से भरा एक डब्बा जिसमें करीब 12 लाख रुपए के सोने के जेवर थे को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिसे आसपास ढूंढने पर पता नहीं चला।
तब प्रार्थी परेशान होकर थाना पचपेड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गंभीरता से जांच की गई. प्राप्त प्रत्येक सूचना को एक सूत्र में पिरो कर की गई जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ पर उपरोक्त आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपी टूट गए एवं चोरी करना स्वीकार किए तथा चोरी किए गए संपूर्ण जेवर को जो अपने घर पर छुपा के रखे थे बरामद कराएं। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सबूत का पाए जाने से संपत्ति बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
दर्ज प्रकरण की सूची –
थाना पचपेड़ी बिलासपुर छ.ग. अप. 131 / 23 धारा 379, 34 नादवि
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
(01) विजय कुमार सूर्यवंशी पिता नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी मोडाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
(02). रूपचंद्र राय पिता अशोक कुमार राय उम्र 26 साल निवासी भांडाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
जो की “हमर छत्तीसगढ़” नामक वेब पोर्टल का संवादाता भी बताया जा रहा है।)
विशेष योगदान :
इस प्रकरण में निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज थाना प्रभारी पचपेड़ी सउनि सहेत्तर कुरें प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, दुलारसाय पैकरा, आरक्षक शिवदान बंजारे, सागर खटकर, राकेश आनंद, रघुनाथ रेड्डी, नीता यादव, देवेंद्र मरकाम आदि का विशेष योगदान रहा।