Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आज शाम को होगा नगर आगमन, कल सीएमडी कॉलेज मैदान में होगी धर्मसभा

बिलासपुर : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आज शाम 06 बजे नगर आगमन होगा था। कल शाम 05 बजे से उनकी सीएमडी कॉलेज मैदान में धर्मसभा का आयोजन रखा गया है।

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्लानंद सरस्वती शाम 06 बजे रेलवे स्टेशन से सीधे झूलेलाल मंगलम भवन नया बस स्टैंड पहुचेंगे। जहा 12 एवम 13 अप्रेल की सुबह 11 बजे से संगोष्ठी एवम दीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है।

गुरुदेव के इस कार्यक्रम में लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है । भक्तो द्वारा गुरुदेव जी के स्वागत की जोर शोर से तैयारी की जा रही है । भक्तो के द्वारा रेलवे स्टेशन से झूलेलाल भवन तक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा जिसकी अभी से तैयारी बड़ी जोरो पर है।

धर्मसभा के लिए सीएमडी कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाए जा रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था बनी रहे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आदित्य वाहिनी एवम आनंद वाहिनी तैयारी में जुटे हुए है।