Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

• जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हुआ नगर आगमन • गाजे बाजे व जयघोष के साथ भक्तों ने किया अभिनंदन • महिलाओ ने की फूल वर्षा कर आरती •आज शाम 05 बजे होगी धर्मसभा

बिलासपुर : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का मगलवार शाम नगर आगमन हुआ स्टेशन से झूलेलाल भवन तक बड़ी संख्या में भक्तो ने गाजे बाजे व जयघोष के साथ स्वागत अभिनंदन किया।

जगतगुरु शंकराचार्य जी रेलवे स्टेशन से सीधे झूलेलाल भवन,नया बस स्टैंड, तिफरा के लिए पहुंचे जहा बड़ी संख्याओं में महिलाओ ने आरती की एवम पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया साथ ही चरण पादुका की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

वही आज शाम 05 बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में जगतगुरु शंकराचार्य जी की धर्मसभा रखी गई है।जिसमे विभिन्न समाज एवम संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हों कर गुरुदेव जी की अमृत वाणी का रसपान करेंगे।

इस अवसर पर विधायक शैलेष पांडेय, संदीप पांडेय, विवेक बाजपाई, रोशन अवस्थी, अरविंद दीक्षित, स्वपनील शुक्ला,रितेश उपाध्याय,अखिलेश पांडेय,अंकित गौरहा,राजकुमार तिवारी,विनय शर्मा, चिट्टू अवस्थी,अमर बजाज, साई भास्कर, राजेंद्र शुक्ला, अभिषेक पांडेय, शशांक त्रिवेदी, प्रशांत त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, बिट्टू बाजपाई एवम महिलाओ में रितु शैलेश पांडेय, दीपमाला झा, गीता तिवारी, प्रभा शर्मा, माधुरी शर्मा, प्रभा दुबे, अंजू शर्मा, संध्या दीवान,पूनम शुक्ला, अंकिता त्रिपाठी, इंदिरा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।